Hindi Khabar UP

​जिला एकीकरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न: राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने पर जोर

​जिला एकीकरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न: राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने पर जोर 

​मुजफ्फरनगर - बुधवार को विकास भवन के सभागार में  जिला एकीकरण समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। 
बैठक की अध्यक्षता प्रशासक, जिला पंचायत डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने संयुक्त रूप से की।
​बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने समिति के सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें और जन-जागरण के माध्यम से सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा दें। डॉ. निर्वाल ने राष्ट्र की समृद्ध संस्कृति और मूल भावनाओं के संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
​मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। 
​बैठक के दौरान समाजसेवी देवराज पंवार, होती लाल शर्मा एडवोकेट, काजी तनवीर आलम, बृजराज सिंह, पूर्व सैनिक हीरालाल कौशिक, ब्रह्मानंद चौहान तथा कवि रामकुमार शर्मा 'रागी' ने सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकीकरण को मजबूत करने के संबंध में अपने विचार व रचनात्मक सुझाव साझा किए।
​बैठक में उप आयुक्त (ग्राम्य विकास)  जे. एन. पांडे, प्रसिद्ध समाजसेवी क्रांतिकारी शालू सैनी, अशोक कुमार सहित विभिन्न प्रशासनिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जनपद के प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे। ​बैठक का समापन समाज में शांति, बंधुत्व और राष्ट्रीय चेतना के प्रसार के संकल्प के साथ हुआ।
Previous Post Next Post
https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/smoothscroll/1.4.10/SmoothScroll.js