Hindi Khabar UP

पत्नी द्वारा ही प्रेम सम्बन्धों में बाधक बनने पर करायी गयी थी पति की हत्या। थाना रतनपुरी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता सहित 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार



 थाना रतनपुरी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता सहित 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व मोबाइल फोन बरामद।*
मुजफ्फरनगर - अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह, थाना प्रभारी रतनपुरी महावीर सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी मोहित सिंह व एसओजी देहात प्रभारी मोहित चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही।
 थाना रनतपुरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अम्बरपुर के जंगल में प्रवीण उर्फ परविंदर पुत्र नवाब सिंह निवासी रायपुर नंगली थाना रनतपुरी, मुजफ्फरनगर की अज्ञात के द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने की घटना कारित की गयी। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 163/2026 धारा 103(1),3(5.)61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु एसओजी व थाना रनतपुरी पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया।
बुधवार को पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्ता सहित 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 02 
अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 स्विफ्ट कार (घटना में प्रयुक्त) तथा 02 मोबाइल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।   प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक प्रवीण उर्फ परविंदर की पत्नी रेखा के अभियुक्त विकास उपरोक्त के साथ संबंध थे, जिसकी जानकारी मृतक को हो गयी थी। रेखा, विकास के साथ शादी करना चाहती थी। मृतक प्रवीण इनके प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था तथा मृतक द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। अभियुक्त रेखा व विकास द्वारा प्रवीण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गयी। अभियुक्त राजा उर्फ काला के मृतक प्रवीण पर 1.5 लाख रूपये थे तथा राजा के द्वारा कई बार पैसे मांगने पर भी प्रवीण ने उसके पैसे नही दिये थे। अभियुक्त राजा उर्फ काला अभियुक्त कल्याण सिंह उर्फ कल्लू के यहां नौकरी करता था तथा कल्याण सिंह मृतक प्रवीण का दोस्त था। रेखा ने विकास को प्रवीण की हत्या कराने तथा हत्या के बाद जमीन बेचकर 10 लाख रूपये देने का वादा किया। विकास नें यह बात राजा उर्फ काला तथा कल्याण सिंह को बताई तथा उन्हें अपने साथ प्रवीण की हत्या की योजना में शामिल किया । विकास ने प्रवीण की हत्या के बाद 03 लाख रूपये राजा उर्फ काला व 03 लाख रूपये कल्याण सिंह उर्फ कल्लू को दिये जाने तय किये। सभी ने मिलकर प्रवीण उर्फ परविंदर की हत्या की योजना बनाई, योजनानुसार राजा उर्फ काला नें एक नया सिम खरीदा तथा प्रवीण को फोन कर ग्राम अम्बरपुर के जंगल में बुलाया जहां यह लोग पहले से मौजूद थे। प्रवीण उर्फ परविंदर के वहां पहुंचने पर इनके द्वारा 02 गोली मारकर प्रवीण उर्फ परविंदर की हत्या कर दी गयी तथा स्विफ्ट कार से मौके से फरार हो गये थे, 
Previous Post Next Post
https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/smoothscroll/1.4.10/SmoothScroll.js