सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड पुरकाजी प्रागंण में बहुउद्देशीय शिविर तीसरे दिन भी आयोजित किया गया है
शिविर में प्राप्त विभिन्न विभागों के 20 आवेदन पत्रों को स्वीकृत कर लाभान्वित कराया गया।
मुजफ्फरनगर - सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर-17 अक्टूबर 2026) अंतर्गत सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड पुरकाजी प्रागंण में बहुउद्देशीय शिविर तीसरे दिन भी आयोजित किया गया । बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल पर 61 मरीजो की जाँच । स्वास्थ्य परीक्षणोपरान्त दवाई वितरण एवं आवश्यक निर्देश चिकित्सको द्वारा दिये गये । कोष विभाग के स्टाल पर काफी संख्या में कृषको द्वारा विजिट कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। श्री भनेश्वर सहान वि० अधि० (कृषि) द्वारा शिविर में आए कृषको से वार्ता कर जैविक खेती, मिलेट्स प्रयोग एक बीज वितरण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया / अजि शिविर में प्राप्त विभिन्न विभागों के 20 आवेदन पत्रों को स्वीकृत कर लाभान्वित कराया "गमा /