Hindi Khabar UP

पत्रकार निखिल की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जाँच की माँगों को लेकर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज राय से मिले

पत्रकार निखिल की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जाँच की माँगों को लेकर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज राय से मिले 

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में पत्रकार निखिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के मामले को लेकर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों में नाराजगी देखने को मिली। मामले को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकार के पक्ष में आवाज उठाते हुए निष्पक्ष जांच कराने और पूरे प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि पत्रकारों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का अवसर मिलना चाहिए। यदि किसी पत्रकार के खिलाफ शिकायत या आरोप हैं, तो मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रकरण का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाता रहेगा।
Previous Post Next Post
https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/smoothscroll/1.4.10/SmoothScroll.js