Hindi Khabar UP

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026" के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।युवाओं ने किया आह्वान, स्वच्छ - स्वस्थ रखें हिंदुस्तान।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026" के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
युवाओं ने किया आह्वान, स्वच्छ - स्वस्थ रखें हिंदुस्तान।*


मुजफ्फरनगर - जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग/ सचिव जिला गंगा समिति श्री अभिनव राज के मार्गदर्शन में "पी आर पब्लिक स्कूल" मुज़फ्फर नगर में  "स्वच्छता ही सेवा अभियान" के अंतर्गत समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार  द्वारा  2026 की थीम- "स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत" विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे हर्ष, आर्या कौशिक, अनुष्का पाल, चेतन्य गुप्ता एवं आर्यन को उपहार देकर व  प्रतिभाग करने वाली अन्य सभी प्रतिभागियों को कैप देकर सम्मानित किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा "स्वच्छ पाठशाला" में छात्राओं से स्वच्छता एवं जल संरक्षण विषय पर सीधा संवाद किया गया।
छात्रा कनक द्वारा उपस्थित सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। उक्त आयोजन में जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पी आर पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल  अनघ सिंघल एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा अनघ सिंघल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
Previous Post Next Post
https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/smoothscroll/1.4.10/SmoothScroll.js