भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशवीर सिंह ने अमित कुमार गौतम को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पुनः प्रदेश संगठन मंत्री बनाए जाने पर माता रानी का पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया भव्य स्वागत
प्रदेश संगठन मंत्री बनाए जाने पर दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष यशवीर सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार गौतम का भव्य स्वागत कर उन्हें पुनः प्रदेश संगठन मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर यशवीर सिंह ने अमित कुमार गौतम को माता रानी का पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अमित कुमार गौतम पर दोबारा विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर यशवीर सिंह ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे अपने संगठनात्मक अनुभव, मेहनत और समर्पण के बल पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
यशवीर सिंह द्वारा किए गए इस सम्मान एवं स्वागत से अमित कुमार गौतम के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। इस अवसर पर उनके राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में निरंतर प्रगति, सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Tags:
ताज़ा ख़बर