मुजफ्फरनगर - बुधवार को अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विगत दिवस को जिला आबकारी अधिकारी के साथ आबकारी निरीक्षकों द्वारा मदिरा की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी के साथ आबकारी निरीक्षकों द्वारा मदिरा की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया ; POS मशीन से मदिरा की शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के साथ ही दुकानों पर रखे स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से भौतिक सत्यापन किया गया , मदिरा अपने निर्धारित मूल्य पर ही बिक रही है की नहीं, इसको सुनिश्चित करने के लिए गोपनीय टेस्ट परचेस कराये गए ; दुकानों पर लगे CCTV कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही संचित स्टॉक में से रैंडमनली बोतलों को निकालकर उनपर लगे QR कोड को विभागीय ऐप के माध्यम से चेक किया गया ।
Tags:
ख़बर