जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू,प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न।
मुजफ्फरनगर - आगामी जनगणना 2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को त्रुटिहीन और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीन पारियों (शिफ्टों) में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में, प्रशिक्षण की प्रथम शिफ्ट छब्बीस अक्टूबर से अठाईस अक्टूबर बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) / जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिजिटल एवं भौतिक दोनों माध्यमों से दी जा रही ट्रेनिंग की गहन समीक्षा की और प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों से सीधा संवाद स्थापित किया।
जिला जनगणना अधिकारी ने फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रेरित करते हुए निर्देश दिए कि जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और सटीकता के साथ पूरा करें। तीन पारियों शिफ्टों में आयोजित हो रहा है प्रशिक्षण
जनगणना कार्य की गुणवत्ता और सटीकता बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निम्नलिखित अनुसार निर्धारित की गई है प्रथम शिफ्ट छब्बीस अक्टूबर से अट्ठाईस अक्टूबर सफलतापूर्वक संपन्न हुई है तो इसके अलावा द्वितीय शिफ्ट चार नवंबर से छः नवंबर तक होगी तथा
तृतीय शिफ्ट बारह नवंबर से चौदह नवंबर तक होगी, जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जब जनगणना कर्मी (प्रगणक/पर्यवेक्षक) उनके घर या क्षेत्र में आएं, तो उन्हें सही और सटीक जानकारी प्रदान करें। प्रशासन ने सभी से इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया है।
Tags:
ताज़ा ख़बर