Hindi Khabar UP

तहसील सदर पुरकाजी क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनहित में प्रचलित सरकारी/कल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं के सम्बन्ध में एवं सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई

तहसील सदर पुरकाजी क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनहित में प्रचलित सरकारी/कल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं के सम्बन्ध में एवं सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई  

मुजफ्फरनगर - जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से, जनपद के क्षेत्र पुरकाजी में 03 स्थानों पीएम० श्री राजकीय इण्टर कॉलेज पुरकाजी, श्री प्राण नाथ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पुरकाजी एवं पी०एम० श्री कम्पोजिट पुरकाजी, तहसील सदर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनहित में प्रचलित सरकारी/कल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं के सम्बन्ध में एवं सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम संस्कृति विभाग के कलाकार श्री मोनू त्यागी के नेतृत्व/उपस्थिति में कलाकारों की टोली द्वारा, मंचन/नाटक के माध्यम से आमजन/लोगों को सरकार द्वारा जनहित में प्रचलित सरकारी/कल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए, सरकार द्वारा देशहित में किए गए कार्यों एवं किये जा रहे कार्यों की भी नाट्य प्रस्तुति/अभिनय के द्वारा जानकारी दी। कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी तथा उनके द्वारा कलाकारों एवं सरकार द्वारा प्रचलित योजनाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
Previous Post Next Post
https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/smoothscroll/1.4.10/SmoothScroll.js