मुजफ्फरनगर - थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 03 शातिर तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार ।
अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर बृजेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
घटना दिनांक 30.09.2026 की है जब थाना कोतवाली नगर पुलिस थानाक्षेत्र में गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताया गया कि दो व्यक्ति न्याजुपूरा चरथावल रोड पर काली नदी पुल के पास एक मोटरसाइकिल पर बैठे है और उनके पास अवैध शस्त्र है तथा उनसे शस्त्र खरीदने के लिए एक अन्य व्यक्ति भी आने वाला है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो देखा की 03 व्यक्ति एक गाडी में बैठे हुए है, मुखबिर द्वारा बताया गया कि तीनों व्यक्ति वही है जो अस्लाह बेचने व खरीदने का कार्य करते है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सावधानी पूर्वक गाडी के नजदीक पहुंची तथा गाडी में बैठे तीनों व्यक्तियों को चेक किया गया जिनके कब्जे से से 04 पिस्टल मय 06 खाली मैगजीन .32 बोर, 06 तमन्चा 315 बोर, 01 तमन्चा 12 बोर बरामद किये गये तथा तीनों अभियुक्तों को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Tags:
ताजा खबर