जिला प्रशासन के निर्देशन में प्रभारी क्रीड़ाधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह यादव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कबड्ड़ी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल को किया गया सम्मानित।
अंतर्राष्ट्रीय पटल पर जनपद का नाम किया रोशन।
मुजफ्फरनगर - जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह यादव द्वारा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल के पैतृक गांव *बसेड़ा में उनके घर जाकर* उन्हें सम्मानित किया गया।
अर्जुन देशवाल ने में *जापान में आयोजित एशियाई खेल में कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक* जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से उन्हें *पटका एवं फूलमाला पहनाकर, सम्मान प्रतीक भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर* सम्मानित किया गया।
अर्जुन देशवाल जनपद मुजफ्फरनगर के गौरव हैं।* उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से प्रो-कबड्डी लीग से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत से पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि अर्जुन देशवाल युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इस सम्मान समारोह में उप अधिकारी पूनम विश्नोई, राकेश कुमार, श्री प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, मनीष शर्मा एवं जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने अर्जुन देशवाल को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि भविष्य में भी वे जनपद का नाम रोशन कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतते रहें।