पात्र नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु 17 अक्टूबर (शनिवार) एवं 24 अक्टूबर (शनिवार) को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्पों का आयोजन किया जाएगा।
मुजफ्फरनगर - अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामवलियों में पंजीकरण से छूटे हुए निर्वाचकों एवं प्रथम बार / युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किये जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत "कोई मतदाता न छूटे (No voter to be left behind) के उद्देश्य से पात्र नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु दिनांक 17.10.2026 (शनिवार) एवं दिनांक 24.10.2026 (शनिवार) को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। दिनांक 17.10.2026 एवं दिनांक 24.10.2026 को प्रत्येक मतदेय स्थल पर सभी बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। समस्त बी०एल०ओ० के पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6 तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 10.04.2026 को प्रकाशित अन्तिम निर्वाचक नामावली एवं उसके पश्चात की समस्त पूरक सूचियां उपलब्ध रहेंगी। विशेष कैम्प में निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराये जाने हेतु सम्बन्धित मतदाता अपनी अद्यतन फोटो, जन्म तिथि एवं निवास से सम्बन्धित अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियाँ तथा यदि परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र की संख्या उपलब्ध है, तो उसे लेकर अपनी मतदेय स्थल पर बूथ लेविल अधिकारी से सम्पर्क कर अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करा सकते हैं।
निर्वाचक नामावली नाम दर्ज कराने हेतु आप ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ऐप ECINET mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6 भर सकते हैं।
Tags:
ताज़ा ख़बर