भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कै नव नियुक्त जिला अध्यक्ष यशवीर सिंह ने की मुजफ्फरनगर जिला कार्यकारिणी घोषित, 48 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
अमित सुधा सहित कई कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने की दिशा में यशवीर सिंह का बड़ा कदम
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन को जनपद मुजफ्फरनगर में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व की अनुमति एवं क्षेत्रीय और जिला नेतृत्व की सहमति से पश्चिम क्षेत्र की अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यसमिति जनपद मुजफ्फरनगर की नई सूची जारी की गई है। घोषित कार्यकारिणी में कुल 48 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्थान दिया गया है।
जारी सूची के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार रावत की संस्तुति तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष अखिल कुमार एवं जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी की स्वीकृति से जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है।
घोषित कार्यकारिणी में अमित सुधा, रोशन लाल छतरालिया एवं समोद कुमार दिवाकर को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं अजब सिंह, सोमपाल फौजी, राजू वाल्मीकि, सागर वाल्मीकि, आयुष खटीक, प्रमोद प्रधान, राजू सिंह एवं मोन्टी वाल्मीकि को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला मंत्री के पद पर सुंदर लाल वाल्मीकि, शिवम कुमार निमेष, विक्रांत खटीक, ओमवीर सिंह, निखिल रवि, अश्वनी वाल्मीकि, अनुज कुमार एवं मिंटू तेजयान को जिम्मेदारी दी गई है। तेजपाल प्रधान को जिला कोषाध्यक्ष तथा सावन कुमार ढोलियान को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा धर्मेंद्र बिड़ला को जिला मीडिया संयोजक, कपिल पाहिवाल एवं राजेंद्र पाल को जिला मीडिया सहसंयोजक, बंटी गहलोत, मित्तर सैन एवं सुंदरलाल धारिवाल को जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाया गया है। दीपक वाल्मीकि को जिला आईटी संयोजक तथा अभिषेक राणा को जिला आईटी सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। निर्मल खटीक को जिला कार्यालय प्रभारी एवं बिजेंद्र कोरी को जिला सह कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला कार्यसमिति के सदस्य
जिला कार्यसमिति में हरीश मास्टर, संजय कुमार, रविंद्र वाल्मीकि, मनीष कुमार, रविंद्र कुमार, विपिन प्रधान, भूपेंद्र प्रधान, प्रमोद कुमार, नीरंजन, प्रभात प्रधान, नितेश कुमार, अरविंद गौतम, राकेश जाटव, अनुज कुमार (गांधी नगर), अनुज गौतम, प्रवीण कुमार एवं आदित्य को सदस्य बनाया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा से अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। राजनीतिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से इस कार्यकारिणी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
Tags:
ताज़ा ख़बर