Hindi Khabar UP

नवरात्र पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों को शुद्ध उपलब्ध कराने एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान

नवरात्र पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों को शुद्ध उपलब्ध कराने एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान
 मुजफ्फरनगर - आगामी पर्व नवरात्रि के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्तापरक एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। आयुक्त लखनऊ के निर्देश तथा जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अक्षय प्रधान के द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा तहसील सदर के अंतर्गत गांव बहेड़ी स्थित मुर्सलीन के डेरी प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ घी एवं मक्खन का एक -एक विधिक नमूना वास्ते जाँच संग्रहित किए गए तथा 20 कि.ग्राम घी सीज किया गया। ग्राम रोहाना कलां स्थित शेरखान की डेरी से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध, खोया ,पनीर, घी एवं दही का एक- एक विधिक नमूना( कुल पाँच नमूने)वास्ते जांच संग्रहित किये गए। नमूनों को नियमानुसार जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप सिंह, डाॅ.विशाल चौधरी, डॉ.अश्विनी कुमार , सुनील कुमार, पूनम कुमारी एवं नेहा चौधरी उपस्थित रहे। विभाग द्वारा आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु मिलावट के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Previous Post Next Post
https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/smoothscroll/1.4.10/SmoothScroll.js