Hindi Khabar UP

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष नैय्यर अब्बास व अमित गौतम को बनाया जिला महामंत्री

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर बच्चन सिंह कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर पत्रकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की एक बैठक का आयोजन किया गया है इस सभा का संचालन अरविन्द कुमार वरिष्ठ पत्रकार के द्वारा किया गया है इस सभा की अध्यक्षता डॉ धर्मेन्द्र कुमार ने की है सर्वप्रथम सभा में उपस्थित हुए सभी सम्मानित पत्रकारों का एक दूसरे से परिचय व साक्षात्कार किया गया, इस सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया राजीव गोयल भी उपस्थित रहे उनकी उपस्थिति में ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है अध्यक्षता कर रहे डॉ धर्मेन्द्र कुमार द्वारा घोषणा की गई है सभा का मुख्य उद्देश्य जनपद मुजफ्फरनगर व सहारनपुर मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए किया गया है कार्यकारिणी मुजफ्फरनगर  में कुछ बदलाव किए गए हैं जिसमें जिला अध्यक्ष रहे डॉ धर्मेन्द्र कुमार को नई जिम्मेदारी दी गई है उनको सहारनपुर मंडल अध्यक्ष बनाया गया है  अरविन्द कुमार महासचिव व सोनू कुमार को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है तो वही जिला महामंत्री नय्यर अब्बास नकवी को जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर व अमित कुमार गौतम को जिला महामंत्री  तथा शाहिद अब्बासी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है मेहराब खान, नईमुज्जमा को उपाध्यक्ष व अदनान अख्तर, मोहम्मद आज़म, शक्ति शेरवाल व सविता देवी को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है इसके अलावा प्रवीन शर्मा, नीतीश मलिक व अंकुर प्रकाश को सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है,  नव नियुक्त जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों को उपस्थित सभी सदस्यों ने गले में फ़ूलों की माला पहना कर स्वागत किया व एक दूसरे को बधाई दी, अंत में सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गोयल ने कहा कि संगठन में बहुत ताकत होती है जबकि यह संगठन एक पत्रकारो का संगठन है तो हम सभी को अपने सही दायित्व का निर्वहन करते रहना चाहिए तथा पत्रकारों के ऊपर हुए किसी भी प्रकार के शोषण होने पर पत्रकारों का साथ देना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए जिससे पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार को रोका जा सके, तो वही इस सभा की अध्यक्षता कर रहे डॉ धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि पत्रकारों समाज का आईना होता है जो अपने लेखनी के माध्यम से समाज में हो रही बुराई या भ्रस्टाचार को बे नकाब करना होता है तो ऐसे में अपने आप को एक अच्छे पत्रकार मे रूप में संजोकर समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए तथा जिले की नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं सभा का समापन किया गया है,
Previous Post Next Post
https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/smoothscroll/1.4.10/SmoothScroll.js