Hindi Khabar UP

अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में UP पुलिस का जलवा, जीती विजेता ट्रॉफी; SSP संजय कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों को कैश रिवार्ड से नवाजा,

75वीं अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में UP पुलिस का जलवा, जीती विजेता ट्रॉफी; SSP संजय कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों को कैश रिवार्ड से नवाजा 
​मुजफ्फरनगर: करनाल हरियाणा के पुलिस परिसर मधुबन में 23 से 27 सितम्बर 2026 तक आयोजित 75वीं अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2026 की बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टीमों ने भाग लिया था, जिसमें आर्म रेसलिंग, बॉडीबिल्डिंग, बॉक्सिंग और कुश्ती के मुकाबले शामिल थे।
​प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 4 स्वर्ण (Gold) और 5 रजत (Silver) पदक अपने नाम किए। UP पुलिस ने कुल 340 अंक हासिल कर बॉडीबिल्डिंग के पुरुष वर्ग में विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
​इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मुजफ्फरनगर, संजय कुमार वर्मा ने जनपद आगमन पर विजेता खिलाड़ियों और उनकी टीम के कोच से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। SSP महोदय ने सभी खिलाड़ियों को उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें कैश रिवार्ड (नकद पुरस्कार) प्रदान कर सम्मानित किया।
​खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल के जवानों द्वारा कठिन ड्यूटी के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में ऐसा शानदार प्रदर्शन करना पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की अन्य प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
Previous Post Next Post
https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/smoothscroll/1.4.10/SmoothScroll.js