संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मु0 में किया गया
माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने कार्यक्रम का मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुजफ्फरनगर - गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में किया गया। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर से प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 27 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल , रेणु गर्ग (पूर्व जिला मंत्री) विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ सविता सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी कैप्टन प्रवीण चौधरी , विशाल गर्ग (जिला अध्यक्ष), दीपक मित्तल, प्रवीण खेड़ा, अमित शास्त्री, हितेश गुप्ता, दिनेश गौतम, सोनाली पवार , हिमानी कक्कड़, मोनिका धीमान, दीपकर गौतम युवा मोर्चा उपस्थित थे । इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल आशीष द्विवेदीजी, पर्यवेक्षक रणवीर सिंह एवं सुपर नोडल अधिकारी कैप्टन प्रवीण चौधरी ने सभी अतिथियों को पटका पहनना कर और बुके देकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। विशाल जी ने कहा कि अपने विचारों के द्वारा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में भारत के नागरिकों, युवाओं और समाज की सामूहिक भागीदारी से ही 2047 में भारत की नई तस्वीर बनाई जा सकती है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य जी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी की अहम भूमिका बताते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीमती ममता रानी राजकीय इंटर कॉलेज, श्रीमती रीना यादव एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज, श्रीमती साक्षी देशवाल राजकीय इंटर कॉलेज पुरकाजी, डॉ. अनुराधा जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी आदि निर्णायक की भूमिका निभाई।
जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान फरहाना पुत्री एहजाज ने प्राप्त किया
द्वितीय स्थान तन्वी जैन पुत्री लोकेश कुमार एवं जिया पुत्री अफज़ाल ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान नरगिस पुत्री शहजाद ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजिका डॉ सविता सिंह जी ने स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए आगे की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
Tags:
ताज़ा ख़बर