Hindi Khabar UP

बघरा दरगाह ए आलिया मे बीबी फ़ातिमा ज़हरा स. अ. की शहादत को याद कर निकाला कैंडल मार्च

बघरा दरगाह ए आलिया मे बीबी फ़ातिमा ज़हरा 
स. अ. की शहादत को याद कर निकाला कैंडल मार्च 

मुजफ्फरनगर - जनपद के ब्लॉक बघरा मे स्थित दरगाह ए आलिया मे नौचंदी जुमेरात को आज़ाए फ़ातमिया ( मजलिस ) का आयोजन हुआ. इस मे पहली मजलिस मौलाना मोहम्मद मेहंदी आजमगढ़ ने ख़िताब फरमाइ उन्होंने अपनी मजलिस को ख़िताब करते हु बीबी फातिमा ज़हरा की जिंदिगी पर रौशनी डाली और बीबी फातिमा ज़हरा का हक़ मरने वालो पर लानत भेजी और कहाँ की अगर किसी ने किसी की एक इंच भी ज़मीन क़ब्ज़ाई वह बीबी फ़ातमा का मानने वाला नहीं हो सकता है इसके फोरन बाद दूसरी मजलिस मौलाना खुर्शीद आलम गागेरू ने मजलिस पढ़ी उन्होंने अपनी ख़िताबत मे कहाँ की हर औरत मर्द और बच्चों को पर्दे का आहतराम करना चाहिए और इस वक़्त मौजूदा हालात पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि अपने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार व जादा से जादा स्कूल में इल्म हासिल करने के लिए भेजे जिससे हमारे बच्चे आने वाले समय में देश की सेवा करे उसके बाद , तीसरी मजलिस मौलाना अज़ादार हुसैन सहाब ने पढ़ी इस के बाद कैंडल मार्च हुआ उस मे मसाइब ए बीबी फतेमा ज़हरा मौलाना ज़िया अब्बास मुरादपुरा, और मौलाना जावेद क़ज़मी जोली ने पढ़े, ज़ीशान अली ने बताया बघरा - दरगाह ए आलिया बाबुल हवाईज मे नौचांदी जुमेरात को सऊदी अरब मे स्थित जनाबे फतेमा ज़ेहरा की कब्र ( जन्नतुल बक़ी ) की तामीर के लिए कैंडेल मार्च निकाला अल जवाद फाउंडेशन के सरबराह मौलाना नाज़ीर नक़वी और अफ़ाक़ आलम ज़ैदी, जन्नतुल बक़ी की तामीर के लिए आवाज़ बुलंद करते है सऊदी अरब की सौई हुई सरकार को जागाने का काम करते है 
इस प्रोग्राम मे आए सभी महमान और लोगो का इस्तक़बाल दरगाह कमेटी के लोगो ने किया दरगाह कमेटी के सदर सरताज हुसैन, हाजी ज़फर अब्बास, महासचिव आस मोहम्मद, शबी अब्बास, अकबर अब्बास, हाशिम, ज़ीशान अली, शान मोहम्मद, शाबिओ हाजी निसार हुसैन, इस प्रोग्राम में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, 
Previous Post Next Post
https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/smoothscroll/1.4.10/SmoothScroll.js