थाना भोपा पुलिस द्वारा महिला एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
मुजफ्फरनगर - महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति फेज- छः अभियान के अंतर्गत मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ एवं पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे व क्षेत्राधिकारी, थाना भोपा पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिसमें महिला एनसीसी कैडेट्स को दी गई यातायात नियमों की जानकारी, इस अभियान के अंतर्गत 82 बटालियन, एनसीसी, मुजफ्फरनगर की महिला एनसीसी कैडेट्स एवं महिला पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात नियमों के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। महिला एनसीसी कैडेट्स एवं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा थाना भोपा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया गया, जिससे उन्हें यातायात प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं का अनुभव प्राप्त हो सके। इसके अलावा पम्पलेट वितरित कर आमजन को जागरूक भी किया गया है इस दौरान महिला एनसीसी कैडेट्स एवं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए तथा हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, यातायात संकेतों का पालन करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी से यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई। भोपा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु निरंतर जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है।
Tags:
ख़बर