जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पत्रकार अदनान एवं तहसील सदर में कार्यरत लेखपाल राहुल शर्मा को दी पुत्र जन्म की बधाई
मुजफ्फरनगर। ईश्वर के आशीर्वाद से जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार अदनान एवं तहसील सदर में कार्यरत लेखपाल राहुल शर्मा के परिवार में पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर खुशी का माहौल है। इस शुभ अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने भोपा रोड पर स्थित आनंद हॉस्पिटल पहुंचकर दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में पुत्र जन्म की खुशी के अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष नय्यर अब्बास नकवी एवं जिला महामंत्री अमित कुमार गौतम ने अस्पताल पहुंचकर अदनान और राहुल शर्मा को बधाई दी। उन्होंने नवजात शिशु के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि परिवार में नन्हे सदस्य का आगमन खुशियों और नई उम्मीदों का प्रतीक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि नवजात शिशु को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जीवन में सफलता प्राप्त हो।
पुत्र जन्म की खुशी में परिजनों में उत्साह का माहौल रहा।
Tags:
ख़बर